{"_id":"66fbfa068b322171e409dc2f","slug":"video-a-drill-machine-caught-fire-at-secl-dipka-mine-in-korba-and-burned-to-ashes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोरबा में एसईसीएल दीपका खदान में ड्रिल मशीन में लगी आग, धू-धू कर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोरबा में एसईसीएल दीपका खदान में ड्रिल मशीन में लगी आग, धू-धू कर जली
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:02 PM IST
कोरबा में एसईसीएल दीपका खदान के आमगांव साइड में कोयला उत्खनन करने ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल मशीन से खुदाई किया जा रहा था इस दौरान अचानक ड्रिल मशीन में आग लग गई चालक को कुछ समझ आता उससे पहले उसने आग लगते ही वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई नही तो आग की चपेट में आ सकता था। देखते ही देखते ड्रिल मशीन में आग की लपटे बढ़ने लगी और धू-धू कर जलने लगा और इसकी सूचना एसईसीएल प्रबन्धन को दी गई। वहीं इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। खदान में खोदाई के दौरान मशीन गर्म हो।गया और शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना की सूचना एसईसीएल प्रबन्धन ने दीपका थाना पुलिस को नही दी थी जहा प्रभारी युवराज ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद विधिवत आगे की कार्यवाही की जाएगी। एसईसीएल में आगजनी की कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार घटना घट चुकी है जिसमे आगजनी से एसईसीएल को काफी नुकसान हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।