{"_id":"69eb937ddafca283760a8784","slug":"video-bjp-made-allegations-against-opposition-by-holding-press-conference-in-mahasamund-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में प्रेसवार्ता: नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा का हमला, विपक्ष पर महिलाओं को ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में प्रेसवार्ता: नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा का हमला, विपक्ष पर महिलाओं को ठगने का आरोप
महासमुंद में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रवक्ता किरण बघेल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किरण बघेल ने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थी विपक्ष ने 30 सालों तक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण में देरी की और एक बार फिर देश की महिलाओं को निराश किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भारतीय महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर किया है और उनका रवैया महिलाओं के प्रति तिरस्कार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले महिलाओं की स्थिति काफी खराब थी। भाजपा अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के उत्थान, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।