{"_id":"69ecd0f5a3fd5dd3d10693fe","slug":"video-congress-attacks-central-government-in-mahasamund-alleges-lack-of-seriousness-regarding-women-reservation-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, महिला आरक्षण को लेकर गंभीर न होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, महिला आरक्षण को लेकर गंभीर न होने का लगाया आरोप
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर आज महासमुंद के कांग्रेस भवन में कांग्रेस जमकर हमला बोला। बिल को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक खल्लारी द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर सहित कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान केंद्र की नीतियों पर हमला बोलते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि, केंद्र सरकार महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन महिला आरक्षण बिल को लागू करने में गंभीर नहीं है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद से पारित होकर कानून बन चुका है, फिर भी महिलाओं को परिसीमन का बहाना बनाकर उसका लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि, केंद्र सरकार चाहे तो तुरंत आरक्षण लागू कर सकती है, फिर परिसीमन का बहाना बनाकर महिलाओं को उनका अधिकार क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि, अगर सरकार की नीयत साफ होती तो मौजूदा व्यवस्था में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता था। कविता प्राण लहरे ने यह भी कहाँ की, कांग्रेस शुरू से महिला आरक्षण की पक्षधर रही है। पंचायतों और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस सरकारों ने किया, जिसके कारण आज लाखों महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में हैं और वह स्वयं अनुसूचित जाति से विधायक है यह कांग्रेस की ही देन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।