Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Firefighters' strike continues for the 18th day in Yamunanagar; memorandum to be submitted to MLA Renu Bala on April 25
{"_id":"69ec7a034a039828310b6246","slug":"video-firefighters-strike-continues-for-the-18th-day-in-yamunanagar-memorandum-to-be-submitted-to-mla-renu-bala-on-april-25-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 18वें दिन भी जारी रही फायर कर्मचारियों की हड़ताल, 25 अप्रैल को विधायक रेनू बाला को सौंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 18वें दिन भी जारी रही फायर कर्मचारियों की हड़ताल, 25 अप्रैल को विधायक रेनू बाला को सौंपेंगे ज्ञापन
यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 18वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मुख्य दमकल केंद्र, इंडस्ट्री एरिया में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारी रणवीर सिंह व भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने सहित कई मांगों को लेकर जिले के दमकल कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हैं। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।
राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5000 रुपये जोखिम भत्ता लागू करना, समान काम के लिए समान वेतन, पे-रोल व कौशल निगम कर्मचारियों का नियमितीकरण और ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों को विशेष अवकाश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 27 व 28 अप्रैल को भूख हड़ताल की जाएगी और मांगें पूरी न होने पर 1 व 2 मई को काम बंद हड़ताल होगी।
कर्मचारियों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के रादौर स्थित आवास पर प्रदर्शन कर उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 25 अप्रैल को कांग्रेस विधायक रेनू बाला को भी ज्ञापन देने की घोषणा की गई है।
विभिन्न कर्मचारी संगठनों और आंगनवाड़ी यूनियन ने भी धरने को समर्थन दिया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।