{"_id":"66fc03b740f24a2e760b4ed9","slug":"video-the-wheels-of-the-raigarh-jashpur-road-came-to-a-halt-due-to-the-arrival-of-a-group-of-elephants","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़-जशपुर मार्ग में हाथियों का एक दल आने से थमें पहिए, 34 कि सानों की फसल को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़-जशपुर मार्ग में हाथियों का एक दल आने से थमें पहिए, 34 कि सानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
मंगलवार की शाम रायगढ़-जशपुर मार्ग में हाथियों का एक दल आ जाने से इस मार्ग में काफी समय तक के लिये वाहनों के पहिये थम गए। हाथियों के सड़क पार कर जंगल में जाने के बाद ही इस मार्ग में वाहनों और लोगों का आवागमन शुरू हो सका। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। धरमजयगढ़ वन मंडल में ही बीते सप्ताह भर से 120 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जबकि इन दिनों रायगढ़ वन मंडल में एक भी हाथी नही है। धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की बड़ी संख्या होनें की वजह से रोजाना यहां के अलग-अलग बीट में हाथियों के द्वारा दर्जनों किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आ रही है। बीती रात हाथियों के दल ने धरमजयगढ़ वन मंडल में 34 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें फत्तपुर में 02, मेडरमार में 04, सेमीपाली में 06, पोटिया में 01, लिप्ती, जाताटिकरा, सागुलटिकरा में 11, तेजपुर में 04, रिलो में 01 के अलावा बनहर में 05 किसानों के धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।