{"_id":"69ce8500572653dcba0d55ec","slug":"trainee-ips-officer-beats-dhaba-owner-with-batons-video-goes-viral-bastar-news-c-1-1-noi1494-4119500-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: ढाबा संचालक को प्रशिक्षु आईपीएस ने मारे डंडे, वीडियो हो रहा है वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: ढाबा संचालक को प्रशिक्षु आईपीएस ने मारे डंडे, वीडियो हो रहा है वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 09:01 PM IST
जिले में शराब बेचने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्रशिक्षु आईपीएस ढाबे के सामने खड़े युवक पर लाठी से मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक बनसोड़े ने 31 मार्च को यह कार्रवाई की थी। इस दौरान ढाबा कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का भी आरोप है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीन ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन ढाबा संचालकों पर शराब बेचने की शिकायत थी, उनके यहां दबिश दी गई। जहां शराब मिली, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
डीएसपी विन्देश्वरी पिंडे ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि यह नहीं मालूम कि ढाबा किसका था। लेकिन जिन ढाबा संचालकों द्वारा शराब पिलाई जा रही थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शराब बेचने वालों पर सख्त रुख अपनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।