{"_id":"69ce37a4a385ba6b530419c9","slug":"video-woman-dies-in-truck-collision-in-unnao-driver-flees-spot-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, चालक फरार
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, शहर के छिपियाना मोहल्ला निवासी दिलशाद की पत्नी फरहीन फातिमा दवा लेने के लिए स्कूटी से मरहला चौराहा जा रही थीं। जब वह शेखपुर नहर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फरहीन फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय स्कूटी पर उनके साथ उनका भाई और भतीजी भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।