न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by:
अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 11:53 PM IST
Uttarakhand के Rudrapur शहर में Congress ने Inflation के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध का अजब तरीका अपनाया। प्रदेश सचिव नंदलाल गड्ढे में उतरे और खुद को मिट्टी से ढक लिया। गले तक मिट्टी में धंस कर उन्होंने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। वह डेढ़ घंटे तक गड्ढे में रहे।