{"_id":"6a994ffc155fbf64690d0dcb","slug":"video-rudraprayag-sir-process-in-final-stage-final-voter-list-to-be-published-on-september-15-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
रुद्रप्रयाग। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। दावे और आपत्तियों की सुनवाई 11 सितंबर तक होगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत कुल 45,734 नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिस वितरित किए जा चुके हैं और सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इनमें 42,461 नोटिस विसंगतियों तथा 3,273 नो-मैपिंग से संबंधित थे। जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र पाए गए, जबकि 45,633 नाम अंतिम प्रकाशन के लिए शामिल किए गए हैं। जिले में कुल 364 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ एसआईआर की प्रगति साझा की जा रही है और उनके सुझाव व आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। फॉर्म-6, 7 और 8 के तहत कुल 3,161 आवेदन मिले हैं। इनमें 1,483 आवेदन ई-रोल में अपडेट, 885 स्वीकार और 321 निरस्त किए जा चुके हैं। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई 27 अगस्त और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 29 अगस्त को पूरी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।