{"_id":"693c1a0529b89b0ddf094f75","slug":"video-viral-video-of-driver-of-car-coming-from-wrong-direction-and-threatened-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गलत दिशा से आ रही गाड़ी चालक ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गलत दिशा से आ रही गाड़ी चालक ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
राहुल तिवारी
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:05 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम में रामगढ़ गांव के पास बृहस्पतिवार रात को गलत दिशा में आ रही स्कार्पियो गाड़ी चालक ने दूसरे गाड़ी चालक के साथ कहासुनी होने पर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम शिकायतकर्ता की गाड़ी में लगे डैश कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पीड़ित ने एक्स पर पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। शिकायतकर्ता समर्थ माथुर ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को भेजी जानकारी में बताया कि वह अपनी कार से सामान्य गति में जा रहे थे। तभी अचानक फूलों से सजी एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और जानबूझकर उनकी कार के सामने अड़ा दी गई। इसके बाद कुछ सेकंड तक स्कार्पियो गाड़ी वहीं पर शिकायतकर्ता की गाड़ी के सामने रुकी रही। फिर अचानक से स्कॉर्पियो गाड़ी से दो युवक नीचे उतरे। समर्थ माथुर के अनुसार युवक बेहद आक्रोशित थे और कार के पास आकर जोर-जोर से गालियां देने लगे। उन्होंने माथुर को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की और उन्हें साइड से चलने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।