{"_id":"693bc1e8d1a5802b730de546","slug":"video-jhansi-thieves-active-in-mauranipur-police-station-area-victim-gives-information-about-the-incident-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: थाना मऊरानीपुर इलाके में चोर सक्रिय, घटना की जानकारी देता पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: थाना मऊरानीपुर इलाके में चोर सक्रिय, घटना की जानकारी देता पीड़ित
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:49 PM IST
Link Copied
सर्दी बढ़ते ही चोर सक्रिय हो गये हैं। थाना मऊरानीपुर अंतर्गत देवरी चौकी इलाके में चोरों ने एक ही गांव के दो घरों ताले चटका कर हाथ साफ कर दिए। घटना के बाद से क्षेत्र में लोग भयभीत हैं ग्रामीणें ने पुलिस ने रात गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। घटना ग्राम पंचायत देवरीघाट का है। चोरों ने गुरुवार, शुक्रवार की रात्रि में अलग-अलग मोहल्लों से दो घरों से गोदरेज, बक्सों व संदूकों में रखे रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए हैं। सुबह जब परिजन ने उठने के बाद घर में सामान बिखरा हुआ देख तो होश उड़ गए। आनन-फानन में डाय 112 पुलिस को जानकारी दी गई। गहरी नींद में सो रहे परिजनों को चोरी की जानकारी शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े पांच बजे जागने पर हुई। चोरी की इस बड़ी घटना हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त और अधिक सतर्क होकर की जायें। पीड़ित बृजेन्द्र श्रीवास ने बताया कि घर में बहन तथा हम दोनों भाईयों के संयुक्त जेवरात एक साथ रखे हुए थे। जो चोरी हो गए जिसकी लाखों रुपयों की कीमत है। पीड़ितों ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।