Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Weather News: Cold will increase in Rajasthan after Christmas,mild cold is expected till December 25
{"_id":"693bbedbd2170258f90fac06","slug":"rajasthan-weather-news-cold-will-increase-in-rajasthan-after-christmas-mild-cold-is-expected-till-december-25-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather News: राजस्थान में क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठंड, 25 दिसंबर तक हल्की सर्दी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather News: राजस्थान में क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठंड, 25 दिसंबर तक हल्की सर्दी का अनुमान
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Fri, 12 Dec 2025 12:36 PM IST
Link Copied
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 13 दिसंबर से हिमालय पर भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 20 दिसंबर तक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय होने संभावना है। इसके प्रभाव से मावठ भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान में 25 दिसंबर तक सर्दी का असर सामान्य स्तर के आसपास ही बना रहेगा। वहीं क्रिसमस के बाद प्रदेश में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। राजस्थान में पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क और साफ रहा। धूप खिली रहने से कई शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर गुरुवार को 32 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं माउंट आबू 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।