Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : An artificial reservoir is being built in the Noida stadium ground for the great festival Chhath
{"_id":"672729fbb7205814d601e36e","slug":"video-an-artificial-reservoir-is-being-built-in-the-noida-stadium-ground-for-the-great-festival-chhath","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छठ पूजा की तैयारी, 160 फुट का सबसे लंबा और 60 फुट चौड़ा नोएडा स्टेडियम मैदान में बनेगा कृत्रिम जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छठ पूजा की तैयारी, 160 फुट का सबसे लंबा और 60 फुट चौड़ा नोएडा स्टेडियम मैदान में बनेगा कृत्रिम जलाशय
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:14 PM IST
नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के ग्राउंड में इस बार छठ पूजा मनाने वाले भक्तों को पिछले बार से बढ़कर सबसे बड़ा कृत्रिम जलाशय देखने को मिलेगा। जिसकी तैयारी आज से शुरू कर दी गई हैं।
प्रवासी महासंघ नोएडा के पदाधिकारियों ने नोएडा स्टेडियम में रविवार को बैठक कर छठ महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा कृत्रिम जलाशय नोएडा स्टेडियम के ग्राउंड पर उनकी समिति द्वारा तैयार किया जाएगा। जिसकी लंबाई 160 फुट होगी वहीं इसकी चौड़ाई 60 फुट रहेगी। जिसमें आराम से बड़ी संख्या में लोग जलाशय में उतरकर सूर्य देवता को अर्घ्य दे सकेंगे। इस बार कृत्रिम जलाशय को करीब 10 कुंतल गुलाब के फूलों से सजाया जाएगा। जहां उतरकर व्रती महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य देंगी।
लगभग 1 लाख लोगों के आने की संभावना
नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा की आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस बार छठ पूजा में करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। जिसको लेकर बड़े स्तर पर समिति की ओर से प्राधिकरण के सहयोग से तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए गेट से लेकर जलाशय तक आने के लिए भक्तों के लिए सुगम स्थान दिया जाएगा। ताकि छठ के कठिन व्रत को रखने वाली महिलाओं को कोई भी समस्या न हो।
25 सीसीटीवी और 4 ड्रोन कैमरे करेंगे निगरानी
नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले छठ महोत्सव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष टीएन चौरसिया ने बताया कि इस बार करीब 25 सीसीटीवी कैमरे पूरे कार्यक्रम के परिसर की निगरानी करेंगे। वहीं हर एक कोने कोने की निगरानी रखने के लिए 4 ड्रोन कैमरे भी निगरानी करेंगे। वहीं सुरक्षा दृष्टि के तहत फायर उपकरण भी जगह-जगह लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।