{"_id":"6a3a7bf696855b483a0688d1","slug":"video-aparajita-program-organized-by-amar-ujala-foundation-in-noida-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम, आत्मरक्षा के गुर सीखकर सशक्त हुईं खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम, आत्मरक्षा के गुर सीखकर सशक्त हुईं खिलाड़ी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:58 PM IST
Link Copied
नोएडा में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को महिला खिलाड़ियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और कराटे प्रशिक्षक स्नेहा कार्की से आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सीखीं। प्रशिक्षण का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
प्रशिक्षक स्नेहा कार्की ने खिलाड़ियों को बताया कि आत्मरक्षा केवल लड़ाई करना नहीं, बल्कि खतरे को पहचानकर सही समय पर सही निर्णय लेना भी है। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को हाथ पकड़ने पर छुड़ाने की तकनीक, पीछे से पकड़ लिए जाने पर बचाव, बाल खींचने या धक्का देने जैसी स्थितियों से निकलने के तरीके सिखाए गए। साथ ही शरीर के संवेदनशील हिस्सों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर प्रभावी बचाव करने की विधियां भी बताई गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।