{"_id":"6b09913141ca591d970fd6e9","slug":"video-bharat-utkarsh-mahayajna-commenced-at-maharishi-ashram-in-noida-sector-110-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-110 में महर्षि आश्रम में भारत उत्कर्ष महायज्ञ की शुरुआत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-110 में महर्षि आश्रम में भारत उत्कर्ष महायज्ञ की शुरुआत हुई
नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर के महर्षि आश्रम में शुक्रवार से नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ की शुरुआत हुई। राष्ट्र की समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ आयोजित 108 कुंडीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ का शुभारंभ गौ पूजन, कलश पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। इस दौरान 140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का संकल्प लिया गया। महर्षि महेश योगी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ पांच दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन कथावाचक देवी कृष्ण प्रिया ने श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया और देवी भगवती की महिमा का वर्णन किया। आयोजन परिसर में कला गांव, रेत कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, भारत आरोग्य मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र भी सजाए गए हैं। पांच दिसंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।