Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Son refutes reports that Vikramjit, who was part of the Sikh delegation that visited Pakistan, has gone missing.
{"_id":"6b09389d751fcac87e0dc0da","slug":"video-son-refutes-reports-that-vikramjit-who-was-part-of-the-sikh-delegation-that-visited-pakistan-has-gone-missing-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान गए सिख जत्थे में शामिल विक्रमजीत के लापता होने की खबर का बेटे ने किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान गए सिख जत्थे में शामिल विक्रमजीत के लापता होने की खबर का बेटे ने किया खंडन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के जत्थे के साथ पाकिस्तान गए तीन सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबरों के बीच अमृतसर के एक श्रद्धालु के परिवार ने इसका खंडन किया है। परिवार ने लापता होने की खबर को अफवाह बताया है।
अमृतसर के तेज नगर चौक निवासी बिक्रमजीत सिंह का नाम भी लापता श्रद्धालुओं में शामिल बताया जा रहा था। उनके बेटे चरणजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता बिल्कुल सुरक्षित हैं और पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब में जत्थे के साथ ही मौजूद हैं।
चरणजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी पिता से फोन पर बात हुई है। उनके पिता भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और वाई-फाई के माध्यम से परिवार के संपर्क में हैं। लापता होने की खबर सुनकर उनके पिता भी मानसिक रूप से परेशान हो गए।
उन्होंने कहा कि उनके पिता हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक यात्रा पर गए हैं और जत्थे के साथ सुरक्षित लौटेंगे। परिवार ने अपील की कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें प्रसारित न की जाएं, क्योंकि इससे परिजनों को बेवजह मानसिक परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।