{"_id":"690af8863e7c7b84c4078232","slug":"video-condition-of-the-road-built-under-the-bhangel-elevated-road-is-bad-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊपर बंद पड़ा नया बना भंगेल एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क उखड़ी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपर बंद पड़ा नया बना भंगेल एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क उखड़ी पड़ी
अगाहपुर से सेक्टर-82 तक चमचमाता हुआ भंगेल एलिवेटेडरोड बन गया है। वाहनों के लिए अभी एलिवेटेड रोड खुला नहीं है। इस एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। पहले यह सड़क जगह-जगह टूटी, फिर गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। इस सड़क से वाहन चालकों का निकल पाना मुश्किल हो रहा है। जाम लग रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं। कई गांव और सेक्टरों के निवासी परेशान हैं।नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि सड़क को सेतु निगम बनवाएगा।
एलिवेटेड रोड के नीचे की यह सड़क सेक्टर-40,अगाहपुर 41, 48, 49 बरौला, भंगेल, सलारपुर की आवागमन की प्रमुख सड़क है। इसके साथ ही 7 एक्स सेक्टरों के निवासी भी इस सड़क से एलिवेटेड रोड के नीचे से होकर सेक्टर-44, 18 की तरफ जाते हैं। मौजूदा समय में अभी एलिवेटेड रोड खुला नहीं है। ऐसे में प्रमुख तौर पर नीचे से वाहनों का आवागमन है। लेकिन ध्वस्त पड़ी सड़क पर निकलना लोगों के लिए आसान नहीं है। इस सड़क को लेकर कई शिकायतें हर दिन नोएडा प्राधिकरण में पहुंच रही हैं। 7 एक्स निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इसे नहीं देख रहे हैं। अमित गुप्ता ने कहा कि टूटी हुई सड़क से सफर मुश्किल हो गया है इसके साथ उड़ रही धूल सांस फुला रही है।
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि भंगेलएलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क टूटी होने की जानकारी उनको है। यहां सड़क टूटी होने से समस्या भी है। यह सड़क एलिवेटेडरोड परियोजना में शामिल है। सेतु निगम को सड़क बनवानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।