{"_id":"69c11667c7e924b41c0752bd","slug":"video-court-complex-hotels-closed-due-to-gas-crisis-in-greater-noida-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गैस संकट से अदालत परिसर के होटल बंद, वकील-फरियादी परेशान; चाय तक के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गैस संकट से अदालत परिसर के होटल बंद, वकील-फरियादी परेशान; चाय तक के लिए भटक रहे लोग
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:01 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण भारत में हुई गैस की किल्लत ने सूरजपुर स्थित जिला अदालत परिसर में चाय की ठेली लगाने वाले दुकानदारों और अधिवक्ताओं के जीवन को भी प्रभावित किया है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण यहां संचालित कई छोटे-बड़े होटल और चाय की दुकानों को बंद करना पड़ा है। इसका सीधा असर अदालत में आने वाले वकीलों और फरियादियों पर पड़ रहा है, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अदालत परिसर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग अपने मामलों की पैरवी और सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। लेकिन होटल बंद होने से उन्हें चाय-नाश्ते के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जो कुछ दुकानें खुली हैं, वहां भी सीमित संसाधनों के चलते मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। पहले 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 20 रुपये में दी जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
वकीलों का कहना है कि लंबी सुनवाई के दौरान चाय-पानी की सुविधा बेहद जरूरी होती है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह भी मुश्किल हो गया है। वहीं चाय विक्रेताओं का कहना है कि बड़ी मुश्किल से सिलेंडर का इंतजाम हो पा रहा है। गैस महंगी मिलने के कारण चाय के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।