Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : dispute regarding helmet in Noida and Greater Noida then investigation done through CCTV
{"_id":"678543b023537c004701b7a7","slug":"video-dispute-regarding-helmet-in-noida-and-greater-noida-then-investigation-done-through-cctv","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हेलमेट को लेकर हुआ विवाद तो सीसीटीवी कैमरा से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हेलमेट को लेकर हुआ विवाद तो सीसीटीवी कैमरा से होगी जांच
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:17 PM IST
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंप पर 26 जनवरी से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस संबंध में सोमवार को जिला आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की और जरुरी दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा है कि सभी पंप पर सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त रखने होंगे। ताकि अगर हेलमेट को लेकर विवाद होता है तो कैमरों की फुटेज से जांच हो सके।
प्रदेश सरकार ने हेलमेट के बिना दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी हैं। ताकि सड़क हादसों में हेलमेट के बिना होने वाली मौत पर अंकुश लगाया जा सके। यह आदेश 26 जनवरी से लागू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि आदेश को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की गई। उनको बताया गया है कि 26 जनवरी से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं देना होगा। अगर दोपहिया चालक के पास हेलमेट नहीं है तो उसको तेल नहीं दिया जाएगा। दोपहिया वाहन पर दो सवारी है तो चालक के साथ दूसरी सवारी के पास भी हेलमेट होना जरुरी होगा। अगर दूसरी सवारी पर हेलमेट नहीं है तो भी पेट्रोल नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दोपहिया वाहन चालक हेलमेट होने का दावा कर पेट्रोल नहीं देने का आरोप लगाएंगे। ऐसे में सभी पंप पर सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त होने चाहिए। ताकि इस तरह के विवाद का निस्तारण कैमरों की फुटेज से किया जा सके। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से पहले सभी पंप संचालक दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करेंगे। साथ ही विभाग भी जागरूकता कार्यक्रम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।