{"_id":"6a97f032c3528947c90aaca2","slug":"video-farmers-reached-greater-noida-authority-office-carrying-tricolour-amidst-rain-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बारिश में तिरंगा लेकर प्राधिकरण पहुंचे किसान, मुख्य गेट पर धरने पर बैठे; पुलिस-पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बारिश में तिरंगा लेकर प्राधिकरण पहुंचे किसान, मुख्य गेट पर धरने पर बैठे; पुलिस-पीएसी तैनात
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:15 PM IST
Link Copied
चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। घोड़ी-बछेड़ा गांव से सैकड़ों किसान बारिश के बीच हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। किसानों ने मुख्य गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात करनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई।
किसानों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें चार फीसदी भूखंड का लाभ नहीं दिया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
बुधवार सुबह से ही घोड़ी-बछेड़ा गांव के शहीद पार्क में प्रभावित किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 11 बजे किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्राधिकरण कार्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। बारिश तेज होने के बावजूद किसान पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए जैतपुर गांव के रास्ते प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे।
प्राधिकरण पहुंचते ही किसानों ने मुख्य गेट पर डेरा डाल दिया। बारिश के बीच किसान गेट पर बैठकर प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के नाम मांग-पत्र सौंपकर चार फीसदी भूखंड देने की मांग दोहराई।
किसानों के पैदल मार्च को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय पर पहले से पुलिस बल तैनात था। किसानों की बढ़ती संख्या और प्रदर्शन को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई। मुख्य गेट को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण इस गेट से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
पैदल मार्च के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर पहुंचने के समय अचानक से एक किसान की हालत बिगड़ गई। किसान वहीं पर जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। जिसको प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।