{"_id":"67643149ea54e0db770e078c","slug":"video-final-voter-list-pasted-for-bar-association-elections-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेनो में बार एसोसिएशन का चुनाव, अंतिम मतदाता सूची में 2489 अधिवक्ताओं के नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेनो में बार एसोसिएशन का चुनाव, अंतिम मतदाता सूची में 2489 अधिवक्ताओं के नाम शामिल
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:14 PM IST
जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। अंतिम मतदाता सूची में 2489 अधिवक्ताओं के नाम शामिल है, जो अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 375 नए अधिवक्ताओं के नाम जोड़े गए। ऐसे में यही अधिवक्ता निर्णायक साबित होंगे। बार के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार तक नामांकन किए जा सकेंगे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नागर का कहना है कि सभी एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान नामांकन के लिए जरूरी फीस तय की गई। अध्यक्ष पद के लिए 50 हजार व सचिव पद के लिए 40 हजार फीस तय की गई है। इसी तरह अन्य उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव प्रशासनिक, सांस्कृतिक सह सचिव, पुस्तकालय सह सचिव के लिए चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों के लिए जरूरी नामांकन फीस तय की गई। आज सुबह 10 बजे से शाम बजे तक नामांकन हो सकेगा। शनिवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक नामांकन होगा। दो बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे तक चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 24 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाता सूची सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय पर पहुंचकर सूची में अपने नामों की खोज की। सुबह से शाम तक अधिवक्ता अपने नाम को खोजते रहे। पहली बार के मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनका कहना रहा है कि अबकी बार के चुनाव के चैंबर दिलाने का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं मतदाता सूची आने के बाद चैंबर के सामने खाली मैदान में टेंट लगने लगे हैं। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को दावत व न्योता देने के लिए टेंट लगवाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।