Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Greater Noida: Resident pressured to buy a new meter instead of having it replaced under warranty
{"_id":"6ae8ad541c68dc5efb08f4aa","slug":"video-greater-noida-resident-pressured-to-buy-a-new-meter-instead-of-having-it-replaced-under-warranty-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: वारंटी में मीटर बदलने के बजाय निवासी पर नया मीटर खरीदने का दबाव, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: वारंटी में मीटर बदलने के बजाय निवासी पर नया मीटर खरीदने का दबाव, जानें क्या बोले
ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसाइटी में मेंटेनेंस की लापरवाही का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। खराब बिजली मीटर को वारंटी में बदलने का आश्वासन देने के बावजूद एओए और मेंटेनेंस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा निवासी पर नया मीटर खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दिए जाने का आरोप है। लोगो की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। निवासी राम मोहन का आरोप है कि कई लोगों के प्रीपेड बिजली मीटर महज सात से आठ महीने में ही खराब हो गया था। इसके बाद मेंटेनेंस की ओर से अस्थायी व्यवस्था के तौर पर प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदल दिया गया। उस समय आश्वासन दिया गया था कि खराब मीटर को वारंटी के तहत बदलकर दोबारा प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। हालांकि, लंबे समय बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। अब एओए और मेंटेनेंस की ओर से निवासी को नया मीटर खरीदने के लिए कहा जा रहा है। निवासी का कहना है कि जब मीटर वारंटी अवधि में खराब हुआ था और उसे बदलने की जिम्मेदारी मेंटेनेंस की थी, तो इसका आर्थिक बोझ उस पर क्यों डाला जा रहा है। इस खर्च का विरोध करने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं। निवासी ने सवाल उठाया कि मेंटेनेंस की जिम्मेदारी पूरी नहीं होने पर उसकी भरपाई भी निवासी ही क्यों करे। सोसाइटी प्रबंधन को मामले का समाधान कर वारंटी के तहत मीटर बदलवाना चाहिए, न कि निवासी पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बनाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।