Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Nuh News
›
MLA Aftab Ahmed held a meeting with Yamuna Water Service in Nuh and demanded a permanent solution to waterlogging
{"_id":"687e3125130f321f7b050d95","slug":"video-mla-aftab-ahmed-held-a-meeting-with-yamuna-water-service-in-nuh-and-demanded-a-permanent-solution-to-waterlogging-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में विधायक आफताब अहमद ने यमुना वाटर सर्विस के साथ बैठक कर जलभराव का मांगा स्थाई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में विधायक आफताब अहमद ने यमुना वाटर सर्विस के साथ बैठक कर जलभराव का मांगा स्थाई समाधान
बीते सप्ताह औसत से अधिक वर्षा होने के कारण बढ़ते जलभराव के समाधान के लिए नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने एसई यमुना वाटर सर्विस के संग बैठक कर समाधान की मांग की है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूंह में बैठक में विधायक ने एसई, कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और ग्रामीणों की समस्या उनके समक्ष रखी। बैठक में यमुना वाटर सर्विस के एसई आरके बत्रा, कार्यकारी अभियंता हितेश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ कोटला झील का दौरा किया। जहां किसानों ने बताया कि दो सालों से अत्यधिक वर्षा के कारण फसल बुआई न होने के कारण वे परेशान है और उनके सामने गहरा आर्थिक संकट छाया हुआ है, इसलिए इसके स्थाई समाधान की सख़्त आवश्यकता है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि लगातार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है, कई सालों से काफी नुकसान होता आ रहा है। लगभग दर्जनभर गांवों की हजारों से अधिक एकड़ खेत बुआई न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। लगभग एक दर्जन गांव आकेड़ा, कोटला, मेवली, खानपुर, जलालपुर, सुड़ाका, बैंसी, गोलपुरी, घासेड़ा, नूंह, जयसिंहपुर, नंगली, फिरोजपुर नमक, गांगोली, उज़ीना, बीबीपुर, आलदोका, कुर्थला, खेड़ा खलीलपुर आदि काफी गांव जलमग्न है। किसानों ने मिलकर इस मामले में चिंता जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।