{"_id":"699f143fe3784fab3e0c19c6","slug":"video-strong-demonstration-in-nuh-under-the-banner-of-bharatiya-mazdoor-sangh-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
कर्मचारी संगठनों ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बुधवार को जिला सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री तथा मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम एडीसी दलबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर, पंचायत विभाग के सीपीएलओ तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ खूब नारेबाजी की। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान रीता धारीवाल, भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान कैलाश वशिष्ठ, महेश चंद आदि ने बताया कि वे लंबे समय से सरकार को सेवाएं दे रहे है। जिनके संबंध में उनकी कई मांगे है, जिन्हें सरकार ने माना हुआ है, लेकिन धरातल पर उनका अमल नहीं किया जा रहा है। आंगनवाड़ी योजना को चले हुए पूरे 50 साल हो गए है। इस अवधि में महिला, बच्चों व स्वास्थ्य को लेकर अनेक महत्वपूर्ण कार्य आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने किए है। लेकिन सरकार ने उन्हें अभी भी सिर्फ एक योजना में शामिल किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।