Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Municipal Corporation again removed encroachments from outside the Tehsil Complex in Phagwara.
{"_id":"699ec5dfc985a97b6702943d","slug":"video-municipal-corporation-again-removed-encroachments-from-outside-the-tehsil-complex-in-phagwara-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर से नगर निगम ने फिर हटाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर से नगर निगम ने फिर हटाए कब्जे
फगवाड़ा नगर निगम ने आज फिर पुलिस प्रशासन को साथ लेकर स्थानीय तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर से नाजायज कब्जे हटाए तथा कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया।
गौरतलब है कि फगवाड़ा के बाजारों में दुकानदारों द्वारा अस्थायी रूप से किए गए नाजायज कब्जे हटाने की नगर निगम की मुहिम का कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा। फगवाड़ा में पिछले लगभग एक महीने से नगर निगम ने नाजायज कब्जे हटाने का अभियान चला रखा है। यहाँ तक कि खुद एडीसी तथा एसपी भी सड़कों पर उतर कर दुकानदारों को चेतावनी दे चुकी हैं। लेकिन फगवाड़ा के दुकानदारों पर उनकी किसी चेतावनी का कोई असर नहीं हो रहा। पिछले दिनों फगवाड़ा की एसपी ने खुद सड़क पर उतर कर ना केवल बाजारों से नाजायज कब्जे हटवाए थे बल्कि दुकानदारों को दोबारा कब्जे ना करने की चेतावनी भी दी थी। उस समय एसपी ने फगवाड़ा के तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर से भी नाजायज कब्जे हटवाए थे। लेकिन हैरान करने वाला पक्ष यह है कि आज जब नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंची तो फिर से लोगों ने नाजायज कब्जे कर अपनी दुकानें वहां लगा रखी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।