Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police arrested two people for black marketing of gas cylinders
{"_id":"69b811924c3a09a9810854b9","slug":"video-delhi-police-arrested-two-people-for-black-marketing-of-gas-cylinders-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अवैध रिफिलिंग कर गैस बेच रहे थे दुकानदार, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अवैध रिफिलिंग कर गैस बेच रहे थे दुकानदार, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर और रोहिणी के विजय विहार थाना पुलिस ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले एक दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घरेलू गैस सिलिंडर, रिफिलिंग मशीन और गैस ट्रांसफर करने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर अवैध तरीके से बेच रहा था।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 15 मार्च को शकरपुर थाना पुलिस को इलाके के एक दुकान पर एलपीजी गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। दुकान पर एक व्यक्ति गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करता पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 46 साल के योगेश गुप्ता के रूप में हुई।
पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बड़े घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उनकी बिक्री कर रहा था। उसने यह भी बताया कि दो-तीन दिन पहले भी इसी तरह कई छोटे सिलेंडरों में गैस भरी गई थी। मौके से पुलिस ने दो घरेलू एलपीजी सिलिंडर, तीन छोटे सिलिंडर, गैस ट्रांसफर करने वाला पाइप, एक एलपीजी रिफिलिंग मशीन तथा एक तौल मशीन बरामद की। जांच में पता चला कि दुकानदार के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला है। अवैध रिफिलिंग से गैस रिसाव और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ था। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विजय विहार थाना पुलिस ने रिठाला फिरनी रोड स्थित एक खंडहर मकान में बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में अवैध तरीके से गैस भरकर बेचने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 साल के पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से हिन्दुस्तान पेट्रोलिय 15 भरे हुए सिलिंडर और भारत पेट्रोलियम के दो खाली सिलिंडर, सिलिंडर ढ़ोने में इस्तेमाल बाइक, गैस वजन करने वाली चार मशीन और रिफिलिंग के औजार बरामद किए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि 12 मार्च को विजय विहार थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। फिरनी रोड स्थित एक गली में पुलिस को गैस की बदबू आ रही थी। पुलिस ने देखा कि एक खंडहर वाले मकान में एक व्यक्ति अवैध तरीके से बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 110 रुपये प्रति लीटर गैस भरकर बेच रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।