Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Foreign national arrested in Delhi in connection with a cyber fraud case involving matrimonial site
{"_id":"6a3a6b2d794e70030607f929","slug":"video-foreign-national-arrested-in-delhi-in-connection-with-a-cyber-fraud-case-involving-matrimonial-site-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मैट्रिमोनियल साइट से साइबर ठगी: शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाता था शिकार, विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैट्रिमोनियल साइट से साइबर ठगी: शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाता था शिकार, विदेशी नागरिक गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ सहमति संबंध में रहने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक की पहचान आइवरी कोस्ट निवासी कोउआडियो विक्टर और महिला की पहचान नागालैंड निवासी अनेई कोन्याक के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने चार डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में साइबर धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों पर निगरानी रख रही थी। इसको लेकर पुलिस लगातार इलाके में सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि हस्तसाल विहार में कुछ विदेशी नागरिक रहते हैं, जो साइबर धोखाधड़ी में शामिल हैं। साथ ही पता चला कि वह धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम को एटीएम से निकालने के लिए म्यूल बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने एक सूचना पर होली चौक के पास हस्तसाल विहार के एक घर में छापा मारा। जहां से पुलिस ने आइवरी कोस्ट के एक नागरिक 36 साल के कोउआडियो विक्टर को पकड़ा, जो वीजा अवधि खत्म होने के बाद यहां अवैध रूप से रह रहा था। वह नागालैंड की रहने वाली एक महिला अनेई कोन्याक के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने डेबिट कार्ड, लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों से बरामद एक डेबिट कार्ड का संबंध डिब्रूगढ़ असम के साइबर शिकायत से पाया गया। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई बैंक खातों की जानकारी मिली और इन बैंक का संबंध साइबर शिकायत से पाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोउआडियो विक्टर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था। खुद के विदेश में होने की बात कहकर वह महिलाओं को शादी का झांसा देता था और फिर उनको महंगे गिफ्ट भेजने और एयरपोर्ट पर उसे जब्त करने का झांसा देकर महिलाओं से पैसे की ठगी करता था। जांच में पता चला कि अनेई कोन्याक पीड़ितों से पैसे म्यूल खातों में डलवाती थी और बाद में उसे एटीएम के जरिए निकालती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।