Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Youth arrested for brandishing a knife on social media.
{"_id":"6a47b87ea6476bdf370016be","slug":"video-youth-arrested-for-brandishing-a-knife-on-social-media-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पटेल नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिव्यांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान पुलिस की निगरानी में एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया, जिस पर एक युवक चाकू लहराते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रहा था। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे शादीपुर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता हासिल करने और इलाके में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से चाकू के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ मोती नगर और पटेल नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।