{"_id":"6a475bcb9b686e251c0cac3d","slug":"video-shahzad-walia-wins-two-gold-medals-in-pune-karate-championship-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पुणे में सोलन के शहजाद वालिया का जलवा, ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुणे में सोलन के शहजाद वालिया का जलवा, ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड
स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी के होनहार खिलाड़ी शहजाद वालिया ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। शहजाद ने प्रतियोगिता के पहले दिन 'काता इवेंट' में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे दिन 'फाइट इवेंट' में अपनी लाजवाब तकनीक और सटीक रणनीति के बूते विरोधियों को पछाड़कर दूसरा गोल्ड मेडल जीता। शहजाद के मुख्य कोच शिहान संजय ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा कि ऐसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। शहजाद ने अपनी इस दोहरी सफलता का श्रेय कोच संजय ठाकुर, अपने माता-पिता और अकादमी के सीनियर खिलाड़ियों को दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने शहजाद को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।