Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Jairam Thakur says institutions that were shut down will be reopened; decisions of the Congress govt will be reviewed.
{"_id":"6ae49ad9f161ac49cd036405","slug":"video-jairam-thakur-says-institutions-that-were-shut-down-will-be-reopened-decisions-of-the-congress-govt-will-be-reviewed-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर बोले- बंद किए संस्थान दोबारा खोले जाएंगे, कांग्रेस सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर बोले- बंद किए संस्थान दोबारा खोले जाएंगे, कांग्रेस सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोला में नव निर्वाचित पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों और लोक लुभावन वादों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास कार्य करवाने के बजाय बदले की भावना से काम कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकाल में बंद किए गए सभी संस्थान दोबारा खोले जाएंगे और पिछले पांच वर्षों के फैसलों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने का वादा पूरा नहीं हुआ और पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा भी धरातल पर नजर नहीं आ रही। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी के वादों को लेकर भी सरकार को घेरा। प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से खर्च का हिसाब मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।