{"_id":"6ae449ad1dfe9bf33f0161c1","slug":"video-young-woman-died-after-being-hit-by-train-under-railway-bridge-in-raebareli-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर युवती की मौत
रायबरेली के लालगंज में उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर चक पंचम गांव के पास रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रायबरेली से लालगंज की ओर जा रही शटल ट्रेन की चपेट में युवती आ गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और जीआरपी व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक युवती काला दुपट्टा ओढ़े नंगे पैर गांव के आसपास रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रही थी। पहनावे से मुस्लिम बिरादरी की लग रही थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हादसे में जान गंवाने वाली युवती वही हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।