{"_id":"684433cc132428ff8e0f4080","slug":"video-former-players-organized-free-camp-to-teach-football-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: पूर्व खिलाड़ियों ने पहली बार लगाया निशुल्क शिविर, फुटबॉल के गुर सीखने उमड़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: पूर्व खिलाड़ियों ने पहली बार लगाया निशुल्क शिविर, फुटबॉल के गुर सीखने उमड़े बच्चे
फुटबॉल का जोश भरने के लिए अंबाला में पहली बार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कैंट के इंदिरा पार्क में लगे 12 दिवसीय निशुल्क शिविर के पहले ही दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखाई दिए। अलग-अलग स्कूलों से 65 लड़के व लड़कियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। साथ ही अपनी प्रतिभा को भी निखारा। तीन घंटे के इस शिविर में फुटबाॅल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पूर्व खिलाड़ियों व साई कोच राजिंद्र कुमार, राकेश शर्मा संजय विज, राजेश, राजीव शर्मा ने प्रशिक्षण दिया व अपने अनुभवों को भी सांझा किया। प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों को निशुल्क रिफ्रेशमेंट भी दी गई। नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक टूर्नामेंट होते रहते थे व खेल विभाग की तरफ से नर्सरियां चल रही है लेकिन ग्रीष्मकालीन शिविर नहीं लगाया जाता था। इस शिविर में संयुक्त सचिव राकेश कुमार शर्मा, राजीव शर्मा एवं रिटायर्ड साई कोच राजिन्द्र कुमार अधिकृत है। इस मौके पर महिला कोच मंजू आशोक पांडे, सुभाष सैनी, मदन लाल (नाटा), गुरुदत्त यादव, सुभाष शर्मा, राधे श्याम, राजिन्द्र कुमार, आरएन यादव एवं अनिल कुमार, नीरज भाटिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।