Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
In Ambala, Minister Anil Vij said: The Congress party closes its eyes in fear of the light of the patriotic RSS, just like an owl
{"_id":"6907221ad9d3a843320e1077","slug":"video-in-ambala-minister-anil-vij-said-the-congress-party-closes-its-eyes-in-fear-of-the-light-of-the-patriotic-rss-just-like-an-owl-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मंत्री अनिल विज बोले- देशभक्त आरएसएस की रोशनी से डरकर आंखें मूंद लेती है कांग्रेस; ठीक वैसे ही जैसे उल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मंत्री अनिल विज बोले- देशभक्त आरएसएस की रोशनी से डरकर आंखें मूंद लेती है कांग्रेस; ठीक वैसे ही जैसे उल्लू
कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। जिस तरह उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती हैं, इस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार करते हुए दी। विज रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने अमेरिका जाना था, मगर डर के कारण वो नहीं गए पर, ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि मोदी ने कब जाना है, कहां जाना है, किससे मिलना व क्यों मिलना है, यह मोदी तय करेंगे, न कि राहुल गांधी। जितने राष्ट्र प्रमुखों को मोदी मिले और जितने देशों के सर्वोच्च अवार्ड मोदी को मिले,आज तक वह किसी को नहीं मिले।
अखिलेश यादव को याद आ रहे दूल्हे
सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं हैं, इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है।
हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।