{"_id":"69d79dd1b99468eb8201f5f0","slug":"video-minister-anil-vij-gave-a-statement-regarding-the-idfc-bank-scam-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: आईडीएफसी बैंक घोटाले को लेकर मंत्री अनिल विज ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: आईडीएफसी बैंक घोटाले को लेकर मंत्री अनिल विज ने दिया बयान
ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में करीब 560 करोड़ रुपये के घोटाले पर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा करीब 560 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली। सरकार इस मामले में आरोपियों को नहीं बख्शेगी। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई सौंपा जाएगा। जब सीबीआई को मामला जाएगा तो मामले में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज ने मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
अब हम असम भी जीतेंगे
देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें। बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडुचेरी भी जीतेंगें।
हुड्डा पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा मंडियों में किए जा रहे दौरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा हुड्डा साहब खुद मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम जब जनता के भले के लिए कार्य कर रहे हैं तो वह उसमें कमी निकाल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बारिश हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है। बारिश आसमान से आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।