{"_id":"6921a722e8ec9ae9f007e70d","slug":"video-model-youth-village-assembly-organized-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कौला में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बनी छात्रा सृष्टि ने की, नजदीकी गांव आनंदपुर के सरपंच प्रतिनिधि गुरचरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमिका निभाई। स्कूल के 46 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के विभिन्न कर्मचारी व अधिकारियों की भूमिका अदा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक ढांचे बारे जानकारी देना था। ग्राम सभा के कर्मचारियों व अन्य लोगों की भूमिका अदा कर रहे छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। 11 वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने ग्राम सभा की अवधारणा तथा स्थानीय स्वशासन को सख्त बनाने बारे जानकारी दी। ग्राम सभा में गलियों की समस्याएं स्वास्थ्य व पोषण संबंधी शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, नशाखोरी पर पाबंदी, रोजगार व कौशल विकास पेंशन संबंधित समस्याएं आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को इस युवा मॉडल ग्राम सभा में रोल अदा कर रहे सभी छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा। स्कूल के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच का धन्यवाद किया तथा उनसे निवेदन किया कि वह अपनी ग्राम सभा के आयोजन में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को अवश्य आमंत्रित करें ताकि उसकी जानकारी और ज्यादा बड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।