Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Pickup of a family going to Beas Satsang overturned after collision with a car, 7 injured including four children from Ambala
{"_id":"685f9c604ee2ff44ce057ab6","slug":"video-pickup-of-a-family-going-to-beas-satsang-overturned-after-collision-with-a-car-7-injured-including-four-children-from-ambala-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्यास सत्संग में जा रहे परिवार की पिकअप कार की टक्कर के बाद पलटी, अंबाला के चार बच्चों सहित 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास सत्संग में जा रहे परिवार की पिकअप कार की टक्कर के बाद पलटी, अंबाला के चार बच्चों सहित 7 घायल
धीन गांव से ब्यास सत्संग सुनने के लिए जा रहे परिवार की पिकअप को राजपुरा के निकट तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। यह हादसा 27 जून को हुआ था।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रात को ही अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
जबकि अन्य घायल धीन गांव निवासी 47 वर्षीय अजय, 42 वर्षीय डिम्पल देवी, 39 वर्षीय दिनेश, 12 वर्षीय सिमरनजीत, 15 वर्षीय कनिष्का, 4 वर्षीय तनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायल अजय ने बताया कि वह दो गाड़ियों में पूरे परिवार व रिश्तेदार के साथ ब्यास सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे।
अभी वह राजपुरा के पास ही पहुंचे थे कि कार ने साइड से टक्कर मार दी। इतने में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मचने के बाद राहगीरों ने मदद कर बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।