Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Residents of three colonies troubled by waterlogging in Ambala's Barara staged a protest
{"_id":"686781d4e59741d48b0ced74","slug":"video-residents-of-three-colonies-troubled-by-waterlogging-in-ambalas-barara-staged-a-protest-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के बराड़ा में जलभराव से परेशान तीन कॉलोनियों के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के बराड़ा में जलभराव से परेशान तीन कॉलोनियों के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन
रेलवे लाइन के समीप बनी प्रेम नगर कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी और गुरुनानक एन्क्लेव के लोगों का रोष काफी बढ़ गया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां के निवासी कमल बराड़ा, अजय कुमार, सोनू, विशाल, पूजा रानी, कांता देवी, नीलम, आरती, रीना, रजनी, सरोज, रामकली ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नामचर्चा घर के पास से उनकी कॉलोनियों में सडक़ आती है।
बराड़ा का सारा पानी शनिमंदिर से होते हुए रेलवे पुलिया के नीचे से उनकी कॉलोनी में आता है। लेकिन उसके बाद पानी की निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण पानी यहीं रुक जाता है। इससे पानी उनके घरों में घुस जाता है। जिससे उनका सामान भी खराब हो रहा है। गलियां भी जलमग्न हो गई हैं। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि यहां पानी निकासी का प्रबंध किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।