Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : Thieves came to Ambala in car worth lakhs, stole high tech Fortuner car in few minutes
{"_id":"67c85110a4741079fe0d9699","slug":"video-thieves-came-to-ambala-in-car-worth-lakhs-stole-high-tech-fortuner-car-in-few-minutes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में लाखों की गाड़ी में आए चोर, चंद मिनट में ले उड़े हाईटेक फॉर्च्यूनर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में लाखों की गाड़ी में आए चोर, चंद मिनट में ले उड़े हाईटेक फॉर्च्यूनर कार
वाहन चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देररात को लाखों रुपये की कार में आए तीन शातिर चोर अंबाला सिटी के सेक्टर-9 से कारोबारी परविंदर की हाईटेक फॉर्च्यूनर कार ले उड़े। चौंकाने वाली बात यह है कि चंद मिनटों में ही दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का सिक्योरिटी अलार्म तोड़ दिया था और मालिक को कानोंकान भनक तक नहीं लगी। सुबह मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उससे चोरी का पता चला। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कारोबारी परविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अलार्म बजते ही तुरंत कार का बोनट खोल काट दी थी तार
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर मंगलवार को एक कार में आते हैं। रेकी करने के बाद एक चोर पहले तो घर में झांकता है। जब कोई नहीं दिखता तो बोनट के साथ छेड़छाड़ करता है। दूसरे साथी के आने के बाद जैसे ही फॉर्च्यूनर कार का लॉक खोलते हैं तो अचानक अलार्म बज जाता है। इतने में एक चोर तुरंत ही बोनट खोलकर अलार्म के स्पीकर की तार काट देता है। ऐसे में आवाज आना बंद हो जाती है लेकिन कार के चारों इंडीकेटर चलते रहते हैं। इतने में दोनों शातिर चंद ही मिनट में कार खोलने के बाद लेकर फरार हो जाते हैं। इस बीच एक चोर अपनी कार में बैठा रहता है।
सुबह सात बजे घर से निकलने पर चोरी का पता चला
शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-9 निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कि रात को घर के बाहर कार खड़ी की थी लेकिन सुबह 7 बजे उठा तो वो नहीं मिली। इधर-उधर तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो सीसीटीवी खंगाले। जिसमें पाया कि करीब 2-3 बजे एक अज्ञात कार में 3 व्यक्ति आते हैं व कार चुराकर ले जाते हैं। बताया कि उनकी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बलदेव नगर के शिव ट्रांसपोर्ट नगर की वैदिक नेटवर्क कंपनी के नाम से पंजीकृत है।
फॉच्यूर्नर कार चुराने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के डंप उठाए जा रहे हैं। इलाके में भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-9 थाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।