{"_id":"684431e6788f88deaf009f60","slug":"video-three-district-presidents-of-congress-will-be-made-in-ambala-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बनेंगे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष, हुड्डा और सैलजा गुट दिखे एक मंच पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बनेंगे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष, हुड्डा और सैलजा गुट दिखे एक मंच पर
जिले में कांग्रेस एक माह के भीतर अपने जिलाध्यक्ष बनाएगी। अंबाला में तीन जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिसमें एक अंबाला छावनी, दूसरा अंबाला सिटी और एक जिला ग्रामीण क्षेत्र को देखेगा। इसके साथ ही 35 से 55 वर्ष के जिलाध्यक्ष को कांग्रेस खोज रही है। दरअसल शनिवार को छावनी के कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी द्वारा नियुक्त तीन पर्यवेक्षकों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। पर्यवेक्षकों में पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला, पीसीसी पर्यवेक्षक गौरव संपत सिंह आदि शामिल रहे। पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला ने बताया कि एक महीने में जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें सबसे पहले तो इस बार उम्र की पार्टी ने सीमा तय की है। 35 वर्ष से 55 वर्ष तक के व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष का चयन आवेदक का पार्टी के साथ वफादारी, पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी और लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में भूमिका पर आधारित रहेगा। खासबात यह है कि पर्यवेक्षकों के साथ सैलजा और हुड्डा गुट दोनों के कांग्रेस कार्यकर्ता एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, पूर्व प्रत्याशी व पर्यवेक्षक परविंदर सिंह परी, एआईसीसी सदस्य चेतन चौहान आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।