Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Two months after the woman patwari was caught taking bribe in Ambala, broker Shammi was also arrested
{"_id":"6814bad794ddc205db085973","slug":"video-two-months-after-the-woman-patwari-was-caught-taking-bribe-in-ambala-broker-shammi-was-also-arrested-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला पटवारी मामले में दो माह बाद दलाल शम्मी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला पटवारी मामले में दो माह बाद दलाल शम्मी भी काबू
चार एकड़ कृषि योग्य भूमि के इंतकाल की एवज में 40 हजार रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पटवारी के मामले में दो माह बाद एसीबी ने दलाल को भी काबू कर लिया। 5 मार्च को हुई एसीबी की दबिश के दौरान दलाल शम्मी मौके से फरार हो गया था। तभी से टीम आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। शम्मी ने पीड़ित मानकपुर गांव निवासी साहब सिंह से पैसों की डिमांड की थी।
बाकायदा एसीबी की टीम को महिला पटवारी के साथ-साथ शम्मी की भी रिकॉर्डिंग मिली थी जिसमें वह पैसों की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह था पूरा मामला
दरअसल, 5 मार्च को मानव चौक के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दबिश देकर महिला पटवारी रीना को रंगे हाथों काबू किया था। पीड़ित साहब सिंह का आरोप था कि महिला पटवारी रीना ने उसकी खेतीबाड़ी की चार एकड़ जमीन का इंतकाल करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
डेढ़ माह से इंतकाल के लिए चक्कर काटवा रहे थे। दलाल शम्मी की मदद से उसने 40 हजार रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए तो टीम ने पटवारी को काबू कर लिया था। पीड़ित साहब सिंह की गांव में ही यह पुश्तैनी जमीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।