Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
worker at the martyrs' memorial in Ambala was robbed of his mobile phone and Rs. 5 in cash at knifepoint.
{"_id":"6940f4a6162c6bbfba055007","slug":"video-worker-at-the-martyrs-memorial-in-ambala-was-robbed-of-his-mobile-phone-and-rs-5-in-cash-at-knifepoint-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में शहीदी स्मारक के मजदूर से चाकू की नोंक पर मोबाइल व पांच की नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में शहीदी स्मारक के मजदूर से चाकू की नोंक पर मोबाइल व पांच की नकदी छीनी
शहीदी स्मारक में मजदूरी करने वाले युवक से रंगिया मंडी में सोमवार रात को एक युवक ने चाकू की नोंक पर मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित झारखंड निवासी रहमतुल्ला ने इलाके में ही रहने वाले हमलावर की पहचान कर ली थी।
मंगलवार सुबह डायल-112 पुलिस ने मजदूर की तहरीर पर नन्हेड़ा निवासी हन्नी को उसके घर से काबू कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीआईए-2 की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित रहमतुल्ला ने बताया कि वह एक माह पहले ही झारखंड से शहीदी स्मारक में मजदूरी का काम करने के लिए आया था।
सोमवार शाम सात बजे वह नन्हेड़ा के बाजार में राशन लेने के लिए जा रहे थे। अभी तक वह रास्ते में था कि रंगिया मंडी के निकट ही उसे रोककर आरोपी हन्नी ने चाकू दिखाया।
बोला कि जो कुछ है वो निकाल दो। बाद में जेब से मोबाइल व ठेकेदार से वेतन के तौर पर मिली पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। यहां तक कि आरोपी ने उसके कपड़े तक भी उतार दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।