{"_id":"6ad9d6353cffc3590b084ebd","slug":"video-emergency-feeder-also-breaks-down-sdm-reaches-substation-and-gets-power-supply-restored-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आपात कालीन फीडर भी ब्रेक डाउन, एसडीएम ने सब स्टेशन पहुंच बहाल कराई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात कालीन फीडर भी ब्रेक डाउन, एसडीएम ने सब स्टेशन पहुंच बहाल कराई आपूर्ति
भिवानी। निजीकरण के खिलाफ बिजली निगम कर्मचारियों के आंदोलन की शुरूआत से ही जिले भर में ब्लैक आउट की स्थिति बनी। सुबह आठ बजे से ही शहरी दायरे सहित ग्रामीण फीडर ब्रेक डाउन होने के बाद बंद हो गए, जिन्हें चालू नहीं किया गया। जिला नागरिक अस्पताल के स्पेशल फीडर की ब्रेकडाउन हुई लाइन को खुद एसडीएम भिवानी महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर चालू कराया वहीं आपात कालीन सेवाओं में किसी तरह की बाधा नहीं आने देने की भी हिदायतें दी। शहर के लघु सचिवालय की बिजली आपूर्ति सुबह से ही गुल है। जबकि शहर के अंदर प्राइवेट अस्पतालों और संस्थानों में भी जरनेटर के सहारे ही व्यवस्था चल रही है। शहर के कई फीडर बंद पड़े हैं। औद्योगिक क्षेत्र में भी फीडर ब्रेकडाउन हैं, जिन्हें चालू नहीं किया जा रहा है। निगम कर्मचारियों ने सर्कल कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। 72 घंटे तक आंदोलन का अल्टीमेटम है। जिसके तहत अधिकांश निगम सब स्टेशनों पर भी पटवारी व पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।