{"_id":"69d7a1507e714bc57a0757b6","slug":"video-two-accused-arrested-on-charges-of-theft-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: डिटेक्टिव टीम लोहारू ने स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 39 वारदातों का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: डिटेक्टिव टीम लोहारू ने स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 39 वारदातों का हुआ खुलासा
जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार द्वारा जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों की पालना करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने जिला भिवानी सहित आसपास के जिलों में सक्रिय एक संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जो लगातार स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए लोहारू से दो आरोपियों को काबू किया है। ये आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताला तोड़ते थे तथा वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि पुत्र अजमेर निवासी जिनदराण, जिला रोहतक तथा शेर सिंह निवासी नोनोनद जिला रोहतक के रूप में हुई है। आरोपियों से गहन पूछताछ में कई जिलों में हुई चोरी की 39 वारदातों का विस्तृत खुलासा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।