{"_id":"6ab52b3fb5ff16ccd80dd796","slug":"abhay-chautala-attacks-sir-controversy-says-this-is-bjp-s-election-commission-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर विवाद पर अभय चौटाला का हमला, बोले- ‘ये BJP का चुनाव आयोग है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर विवाद पर अभय चौटाला का हमला, बोले- ‘ये BJP का चुनाव आयोग है’
चुनाव आयोग में कथित मतभेद और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। चौटाला ने कहा कि किसी भी आयोग में कई सदस्यों की नियुक्ति इसलिए की जाती है ताकि फैसले किसी एक व्यक्ति की मर्जी से न हों। चौटाला ने कहा कि आयोग के सदस्यों को किसी मुद्दे पर या तो सर्वसम्मति से फैसला लेना चाहिए या फिर सहमति न बनने की स्थिति में बहुमत के आधार पर निर्णय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही व्यवस्था आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दो सदस्य किसी फैसले का विरोध कर रहे हों और अकेला अध्यक्ष अपनी बात लागू करे तो सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। इसी आधार पर चौटाला ने मौजूदा चुनाव आयोग को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए इसे ‘BJP का चुनाव आयोग’ तक कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।