{"_id":"6aef034dded6e9bc2a09de26","slug":"harry-boxer-detained-in-us-links-to-lawrence-bishnoi-gang-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, वह अमेरिका से गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकियां दी थीं। उसके खिलाफ हत्या और धमकी देकर रंगदारी मांगने समेत कई मामले दर्ज हैं। हैरी बॉक्सर इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े उन नामों में शामिल है, जिन पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। उसका असली नाम हरि चंद जाट है। राजस्थान के अलवर जिले के नारायणपुर का रहने वाला हैरी कभी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेता था और जयपुर में कोच के तौर पर भी काम कर चुका है। बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया और वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया। पुलिस और जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर वर्ष 2022 से फरार है और उसके अमेरिका में रहने की आशंका है। उस पर राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में रंगदारी, लूटपाट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां उसे विदेश से गैंग की गतिविधियां संचालित करने वाले प्रमुख लोगों में गिनती हैं। अगस्त 2025 में कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद एक कथित ऑडियो सामने आया था। इसमें हैरी ने बॉलीवुड के लोगों को अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने पर निशाना बनाने की धमकी दी थी। हैरी बॉक्सर का नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क और गैंगों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में भी चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।