{"_id":"6ae99c3cf622f87ab2003169","slug":"video-employees-stage-a-sit-in-at-the-kudni-head-regulator-a-lock-is-placed-on-the-gate-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कूदनी हेड रेगुलेटर पर कर्मचारियों का धरना, गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूदनी हेड रेगुलेटर पर कर्मचारियों का धरना, गेट पर जड़ा ताला
टोहाना। सिंचाई विभाग के कूदनी हेड रेगुलेटर पर तैनात कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर नहरी विभाग के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी संगठन ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी दरी बिछाकर नारेबाजी कर रहे हैं।
धरने पर बैठे बेलदार धीरज और दीपक ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात उनकी नाइट ड्यूटी हेड रेगुलेटर पर थी। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण वे गेटों को कंट्रोल कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति कवल शराब के नशे में कंट्रोल रूम में आ गया और वहीं बैठकर शराब पीने की जिद करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि नशे में उसने नहर के गेटों से भी छेड़छाड़ की, जिससे नहर टूटने का खतरा बन गया था।
कर्मचारियों ने बताया कि घटना की वीडियो बनाकर उसी रात जेई सन्नी को सूचना दी। जेई ने 112 पर कॉल करने को कहा, लेकिन 10-15 बार कोशिश के बाद भी कॉल नहीं लगी। यूनियन प्रधान को भी सूचना दी गई। 19 अक्तूबर सुबह 10 बजे पूरे स्टाफ ने जेई को लिखित शिकायत दी, आश्वासन मिला कि एफआईआर होगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि 22 अक्तूबर को वही व्यक्ति फिर साथी कर्मचारी रमेश के साथ बदतमीजी करने पहुंच गया। इसके बाद कर्मचारी एफआईआर लेकर जाखल थाने गए, लेकिन पुलिस ने डिजिटल साइन का हवाला देकर एफआईआर लेने से मना कर दिया। छुट्टियों के बाद 27 अक्तूबर को एसडीओ व एक्शन को शिकायत दी, फिर भी सुनवाई नहीं हुई।
कर्मचारियों का कहना है कि रात में ड्यूटी के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जब तक सुरक्षा नहीं दी जाती और आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इस बारे में जाखल थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि कमर्चारियों की शिकायत पर डीडीआर काटकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।