{"_id":"6790a57c6d951df8120a9c63","slug":"video-fatehabads-tohana-mla-supported-the-protest-of-haryana-skill-workers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के एचकेआरएन कर्मियों की हटाने पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के एचकेआरएन कर्मियों की हटाने पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने सरकार को घेरा
टोहाना विधानसभा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मियों को नौकरी की सुरक्षा देने के बाद हटाने के फैसले पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे सरकार की कथनी और करनी में अंतर का प्रतीक बताया और कहा कि यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
विधायक परमवीर सिंह ने एचकेआरएन कर्मियों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पक्के कर्मचारियों की नियुक्ति ठीक है, लेकिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां पद खाली हैं, वहां इन कर्मियों को नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन कर्मियों को हटाना सरकार द्वारा उनके साथ किया गया अन्याय है।
परमवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि वह अपनी लेटरपेड पर लिखकर मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर पत्र भेजेंगे और विधानसभा सत्र में कर्मियों को पुनः बहाल करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा के बाद कर्मियों को हटाना पूरी तरह गलत है और सरकार को ऐसे कर्मियों को बिल्कुल नहीं हटाना चाहिए।
विधायक ने आगे कहा कि जहां भी जरूरत पड़ेगी, वे हमेशा तैयार रहेंगे क्योंकि किसी का रोजगार नहीं जाना चाहिए। उनकी प्राथमिकता लोगों को रोजगार सुनिश्चित करना है और वे इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।