{"_id":"6a7059da95501b7eb90bdb73","slug":"video-goods-confiscated-in-fatehabad-from-the-old-vegetable-market-to-dsp-road-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: फिर चला प्रशासन का डंडा, पुरानी सब्जी मंडी से लेकर डीएसपी रोड तक सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: फिर चला प्रशासन का डंडा, पुरानी सब्जी मंडी से लेकर डीएसपी रोड तक सामान किया जब्त
फतेहाबाद। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार सुबह एक बार फिर से टीमों ने मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस सबसे पहले पुरानी सब्जीमंडी में पहुंची, यहां पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए। टीम ने नगर परिषद के साथ मिलकर थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानों के आगे रखे गए सामान को जब्त कर लिया। करीब 60 दुकानों का सामान नगर परिषद ने जब्त किया। जवाहर चौक में अभियान के दौरान दुकानदारों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई।
एक दुकानदार ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कहा कि आप रेहड़ियां नहीं हटवाते। रेहड़ी वालों से आपको मंथली मिलती है। पीली पट्टी के बाहर भी रेहड़ियां खड़ी रहती है। कर्मचारियों ने कहा कि रेहड़ियां हटवाई जा रही है। इस पर दुकानदार ने कहा कि, चलो फव्वारा चौक पर अभी दिखा देता हूं। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई। इस दौरान कई दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया गया।
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान अंदर रख लिया। नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे तख्त, रेहड़ी व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। एक दुकान के बाहर ताला लगाकर बांधे गए तख्त का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। काफी ईंट मारी गई, लेकिन ताला नहीं टूटा। बाद में उसे छोड़कर कर्मचारी आगे चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।