{"_id":"690857ff4f9dbb335c040129","slug":"video-inld-district-level-demonstration-regarding-the-problems-of-farmers-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का जिला स्तरीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का जिला स्तरीय प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को लघु सचिवालय पार्क में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो महिला विंग की प्रभारी सुनैना चौटाला ने किया। सुनैना चौटाला ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार का ध्यान किसानों की अनदेखी और उनके शोषण की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल खराब हो चुकी है। अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों की धान, बाजरा और अन्य फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर न खरीदे जाने या खरीद में आनाकानी करना। इनेलो का कहना है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते अन्नदाता लगातार कर्ज और निराशा में डूब रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुनैना चौटाला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।