{"_id":"689b3c485f636400ae072420","slug":"video-out-of-35-complaints-that-reached-the-electricity-court-in-fatehabad-7-were-resolved-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बिजली अदालत में पहुंची 35 शिकायतों में 7 का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बिजली अदालत में पहुंची 35 शिकायतों में 7 का हुआ समाधान
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निपटान करने के निगम ने मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल शिकायतें 35 प्राप्त हुई। जिसमें से 7 का मौके पर ही समाधान हो गया। वहीं बाकी की समस्याओं के समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया।बिजली निगम हर सप्ताह अलग-अलग उपमंडलों में बिजली अदालत का आयोजन कर रहा है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार निगम के कार्याेलयाें के चक्कर लगाने छुटकारा मिलता है और एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। मंगलवार को बिजली अदालत बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता ने संबंधित एसडीओ को तुरंत प्रभाव से समस्या का निपटान करने का निर्देश जारी किए। इस बार बिजली अदालत में निगम के तीनाे एडीओ को शामिल नहीं किया। बिजली अदालत में पहुंचे शहर के शक्ति नगर मोहल्ला के उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके मोहल्ला में कम वोल्टेज समस्या है। इससे बिजली के उपकरण ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिल के ज्यादा आने व लाइन शिफ्ट करने के बारे में शिकायत दी है। बिजली अदालत के दौरान बिजली निगम के कार्यकारी अभिंयता संदीप मेहता ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधि कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर सप्ताह जिले के अलग-अलग स्थानों पर अदालत लगाकर समस्या सुनी जाएगी और तुरंत समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।